about some-electronic/Iso-electronic/Isotopes/use of isotopes/Isobar/Isotone of Chemirstry in Hindi language from basic fro all exam./10th/10+2th class

click here for Biology 


➤Some electronic या Iso-electronic-

वैसे तत्व या यौगिक जिनमे एलेक्ट्रोन्स की संख्या सामान्य रहती है सम इलेक्ट्रॉनिक कहलाते है। 

जैसे- ₁₁Na + ,   ₁₂Mg +² ,   ₁₃Al +³  , ₁₀Ne     , CH₄  

       e = 10 ,    e = 10 ,      e = 10 ,    e = 10 ,    e = 10

➤ सम स्थानिक ( Isotopes )-



वैसे पदार्थ जिनमे प्रोटोन्स की संख्या अथार्त परमाणु क्रमांक सामान्य रहता है किन्तु परमाणु भार अलग-अलग रहता है उन्हें सम स्थानिक कहते हैं। 

नोट- सम-स्थानिक बनने का सबसे मुख्य कारण न्युट्रोन्स की संख्या में भिनंता है। न्युट्रोन्स की संख्या भिंन होने के कारण परमाणु भार भी बदलने लगते हैं। 

सर्वाधिक सम-स्थानिक पोलोनियम के (27) होते है। 

जैसे- ₆C¹²  ,₆C¹⁴  ,₁₇Cl³⁴  ,₁₇Cl³⁵

   n = 6 ,  n = 8 ,  n = 17  ,  n =18

➨ Hydrogen  के तीन सम-स्थानिक होते हैं-

₁H¹  = प्रोटियम  ( n =0 )

₁H²  = ड्यूटेरियम ( n = 1 )

₁H³  = ट्राइटियम ( n = 2) 

ट्राइटियम Radioactive होता है जबकि ड्यूटेरियम से भारी जल बनाया जाता हैं। 

➨ सम-स्थानिक के उपयोग -

1) C¹⁴ का प्रयोग जीवाश्मों की आयु निकाले के लिए करते है। 

2) U²³⁵ का प्रयोग चट्टानों की आयु निकालने के लिए करते हैं। 

3) I¹³¹ का प्रयोग घेघा रोग के उपचार में करते हैं। 

4) Fe⁵⁹ का प्रयोग एनीमिया रोग के उपचार में करते हैं। 

5) As⁷⁴ का प्रयोग टयुमर के इलाज में करते हैं। 

6) Co⁶⁰ का प्रयोग कैंसर के इलाज में करते है। 

7) Na²⁴ का प्रयोग रक्त के थक्का बनाने में करते हैं। 

➤सम-भारीक़ ( Isobar )-

वैसा तत्व जिनका परमाणु भार सामान्य रहता है किन्तु परमाणु क्रमांक भिन्न भिन्न रहते है सम-भारीक़ कहलाते हैं। 

जैसे- ₆C¹⁴  , ₇N¹⁴  ,  ₁₈Ar⁴⁰  , ₂₀Ca⁴⁰

➤ सम-न्यूट्रॉनिक ( Isotone )-

वैसे तत्व जिसमे न्यूट्रॉन्स की संख्या सामान्य रहती है isotone कहलाती है। 

जैसे- ₆C¹⁴ , ₈O¹⁶  , ₁H³    , ₂He⁴ 

     n = 8 , n = 8 ,  n = 2 ,  n = 2


By Prashant

Comments

Popular posts from this blog

about orbital/aaphbau'law of Chemirstry in Hindi language from basic for all exam./10th/10+2th class